समाचार संध्या(03-10-2019):
** प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नॉथ के साथ वीडियो कांर्फ्रेंसिंग के जरिये मॉरिशस में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। श्री मोदी ने कहा- ये परियोजनाएं मॉरिशस के विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक।
** गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 की समाप्ति आतंकवाद के लिए बड़ा झटका है और इससे जम्मू-कश्मीर के विकास की बाधाएं दूर होंगी।
** राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जानेमाने वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं को बुजुर्गों के प्रति उनकी सेवाओं के लिए वयोश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
** फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय में चाकू से हमले में चार पुलिस अधिकारियों की मौत, हमलावर भी मार गिराया गया।
** विशाखापत्तनम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में 502 रन पर पहली पारी घोषित की। मेहमान टीम ने केवल 39 रन पर तीन विकेट गवाएं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 की समाप्ति आतंकवाद के लिए बड़ा झटका है cricket quick pay | |
| 96 Likes | 96 Dislikes |
| 1,490 views views | 117K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 3 Oct 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét